ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया

बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित...

पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 16 Jun 2019 04:28 PM
ऐप पर पढ़ें

बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले पुलिस कर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

रविवार को पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड में अव्वल आने वाली प्रत्यक्षा गुंज्याल, सागर सिंह, बबीता, प्रज्ञा सिंह, वीरेंद्र बोहरा, सौम्या शर्मा, मयंक राणा और आदित्य वर्मा को सम्मानित किया गया। जबकि इंटरमीडिएट में अवनीत सिंह, कमलेश बोरा और आरती को पुरस्कार दिए गए। एसपी ने बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल, पेशकार अनुराग सिंह, प्रकाश सिंह राणा, नारायण सिंह, भोपाल सिंह बोरा, भगवान राम, भगवत सिंह, राजीव कुमार शर्मा, चंपा वर्मा और प्रकाश सिंह राणा मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें