लोहाघाट में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

लोहाघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। वैली क्रिएशन संस्था अध्यक्ष नेहा मुरारी ने मायावती मार्ग में पौध रोपण किया। भारत माता मंदिर परिसर

लोहाघाट में पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया

जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रम हुए। वैली क्रिएशन संस्था अध्यक्ष नेहा मुरारी ने मायावती मार्ग में पौध रोपण किया। भारत माता मंदिर परिसर में कथा वाचक प्रकाश कृष्ण शास्त्री और पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में वट का पौधा लगाया। यहां इंद्रदेव मुरारी, शांभवी मुरारी, हीरा मुरारी, सुधा खर्कवाल, सुशीला बोहरा मौजूद रहीं। बाराकोट में बीडीओ अवनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पौधरोपण किया। यहां एबीडीओ जाकिर हुसैन, गणेश गड़िया, दीपा राय रहीं। आईटीबीपी में कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में पौधरोपण किया। जूहा फोर्ती में प्रधानाध्यापक लक्ष्मण सिंह मेहता के नेतृत्व में हुई जीके प्रतियोगिता में पाश्वी, कविता, निशा, चित्रा विजेता बनीं।

सरस्वती ज्ञान दीप मंदिर में प्रबंधक नवीन जोशी और प्रधानाचार्य हिमांशु पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।