फार्मासिस्टों ने चार धाम यात्रा भत्ता देने की मांग की

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में फार्मासिस्टों ने चार धाम यात्रा के लंबित भत्ते के भुगतान की मांग की। उन्होंने काला फीता बांधकर विरोध जताया और यात्रा ड्यूटी का बहिष्कार करने का ऐलान किया। लगभग 20 लाख रुपये के यात्रा भत्ते का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। चरणबद्ध आंदोलन की योजना बनाई गई है।

फार्मासिस्टों ने चार धाम यात्रा भत्ता देने की मांग की

योगेश, चम्पावत। चम्पावत में फार्मासिस्टों ने चार धाम यात्रा के लंबित भत्ते के भुगतान की मांग की। मांग को लेकर उन्होंने काला फीता बांध विरोध जताया। उन्होंने चार धाम यात्रा ड्यूटी के बहिष्कार का ऐलान किया। चम्पावत जिले में शुक्रवार को डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का विरोध जारी रहा। फार्मासिस्टों ने काला फीता बांध कर विरोध जताया। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी और जिला मंत्री रोशन लाल ने बताया कि विगत वर्षों में फार्मासिस्टों ने चारधाम यात्रा मार्ग में ड्यूटी दी है। लेकिन कुमाऊं मंडल के फार्मेसी अधिकारियों के लगभग 20 लाख रुपये की धनराशि के यात्रा भत्तों का भुगतान अभी तक नहीं किया जा सका है।

उन्होंने बताया कि मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन तय किया गया है। उन्होंने लंबित यात्रा भत्ते के भुगतान की मांग की। विरोध जताने वालों में विष्णु गिरी गोस्वामी, मनोज पुनेठा, कैलाश नैनवाल, तान सिंह, प्रमोद पांडेय शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।