Champawat News: पाटी बीडीसी बैठक 16 सितंबर को
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को सुबह 11 बजे होगी। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल के अनुसार, इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी करेंगे। बैठक में जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर चर्चा होगी, जिसमें केवल बीडीसी सदस्य, प्रधान और जिला पंचायत सदस्य भाग ले सकेंगे।

Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से होगी। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने बताया कि बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी करेंगे। बैठक के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में केवल बीडीसी सदस्य, प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य ही हिस्सा ले सकेंगे। ---


