शंखपाल लोहाघाट में दिखे दो गुलदार साथ

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

लोहाघाट विकास खंड लोहाघाट के शंखपाल के समीप शनिवार सुबह दो गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गु

शंखपाल लोहाघाट में दिखे दो गुलदार साथ

जगदीश, लोहाघाट। विकास खंड लोहाघाट के शंखपाल के समीप शनिवार सुबह दो गुलदार दिखाई देने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगाई। छतोली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह पंवार ने बताया कि वह सुबह अपने गांव से लोहाघाट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान शंखपाल के पास पैदल मार्ग पर दो गुलदार बैठे दिखाई दिए। उन्होंने शोर मचाया तो दोनों गुलदार जंगल की ओर भाग गए। बताया कि कहा कि क्षेत्र में वन्यजीवों की दहशत बढ रही है। उन्होंने वन विभाग से तत्काल इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और पिंजरा (ट्रैप) लगाने की मांग की है, ताकि लोगों की जान-माल को खतरा न रहे।

रेंजर रमेश चंद्र जोशी ने लोगों से सुबह-शाम आवागमन के दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।