Champawat News: लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन
Champawat News: लोहाघाट उप जिला अस्पताल से एक साथ आठ डॉक्टरों का तबादला किए जाने से लोग भड़क उठे। विरोध में लोहाघाट विकास संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया और तबादले को रोकने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से व्यवस्थाएं प्रभावित होने का डर जताया गया।
Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट उप जिला अस्पताल से एक साथ आठ डॉक्टरों का तबादला किए जाने से लोग भड़क उठे। विरोध में लोहाघाट संघर्ष समिति ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने तबादला रुकने के बाद ही आंदोलन खत्म करने की बात कही। लोहाघाट उप जिला अस्पताल में में मंगलवार को लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष विपिन गोरखा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने कहा कि पहले चार चिकित्सकों के तबादले के आदेश आए। अब चार और डॉक्टरों के तबादले के आदेश आए हैं। कहा कि वर्तमान में अस्पताल में व्यवस्थाएं सुचारु चल रही थी। लेकिन चिकित्सकों के जाने के बाद अस्पताल फिर से रेफर सेंटर बन जाएगा।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती है उनकी धरना जारी रहेगा। यहां राजकिशोर साह, लोकेश पांडेय, अजय गोरखा, गोपाल कनौजिया, दीपक साह, राजेन्द्र फर्त्याल आदि रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता डॉ. महेश ढेक ने भी धरना प्रदर्शन को समर्थन दिया। इधर चिकित्साधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि गायनी डॉ. मोनिका गिरी, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञान प्रकाश, चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. रविन्द्र बोहरा, निश्चेतक डॉ. चित्रलेखा बोहरा, डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. सोनाली मंडल के तबादले के आदेश आ गए हैं। उन्होंने बताया कि डॉ. कृतिका सती और डॉ. देवांशी आर्या को कार्य मुक्त कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


