ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतविश्राम स्थल पर गोलू देवता का चित्र बनाने का विरोध

विश्राम स्थल पर गोलू देवता का चित्र बनाने का विरोध

स्थानीय लोगों ने नव निर्मित रोडवेज स्टेशन के समीप विश्राम स्थल में गोलू देवता का चित्र बनाने का विरोध किया है। इस बावत उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर चित्र हटाने की मांग की है। विरोध के...

विश्राम स्थल पर गोलू देवता का चित्र बनाने का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 22 Nov 2018 04:46 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थानीय लोगों ने नव निर्मित रोडवेज स्टेशन के समीप विश्राम स्थल में गोलू देवता का चित्र बनाने का विरोध किया है। इस बावत उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से मुलाकात कर चित्र हटाने की मांग की है। विरोध के बाद पालिका प्रशासन ने गोलू देवता का चित्र हटाने की बात कही है। गुरुवार को स्थानीय नागरिक किसन गिरी और दीपक लारा समेत अन्य नागरिकों ने निर्माणाधीन विश्राम स्थल पर गोलू देवता के चित्र को बनाने का विरोध किया। उनका कहना था कि सार्वजनिक स्थलों पर देवी देवताओं के चित्र नहीं बनाए जाने चाहिए। इस जगह पर तमाम लोग गंदगी कर रहे हैं। भविष्य में भी इस तरह की गंदगी होने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने इसके बजाय विश्राम स्थल पर उत्तराखंड के शहीदों के चित्र लगाने की मांग की। इस बावत उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और ईओ अभिनव कुमार से मुलाकात कर चित्र हटाने की मांग की। जिसके बाद पालिका प्रशासन ने चित्र को हटाने की बात कही। ईओ अभिनव कुमार ने बताया कि विश्राम स्थल पर चम्पावत शहर, कलक्ट्रेट, विकास भवन और जिला जजी का चित्र लगाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें