लोहाघाट में डॉ. एलडी भट्ट वेटरनरी फाउंडेशन खुला
चम्पावत के डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट में पशु कल्याण की दिशा में डॉ. एलडी भट्ट मेमोरियल वेटरनरी फाउंडेशन का शुभारंभ किया।

जगदीश राय, लोहाघाट। डीएम मनीष कुमार ने लोहाघाट में पशु कल्याण की दिशा में डॉ. एलडी भट्ट मेमोरियल वेटरनरी फाउंडेशन का शुभारंभ किया। बुधवार को डीएम मनीष कुमार ने एनजीओ निष्काम एनिमल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रयासों और एनआईआर राजभट्ट के सहयोग से स्थापित डॉ. एलडी भट्ट मेमोरियल वेटरनरी फाउंडेशन का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि जिले में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस वेटरनरी हॉस्पिटल की स्थापना पशु कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यहां उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों से पालतू पशुओं के साथ घायल और बेसहारा पशुओं को भी गुणवत्तापूर्ण उपचार की सुविधा मिलेगी।
वेटरनरी फाउंडेशन का संचालन गिरीश चन्द्र भट्ट, एसोसिएशन के प्रतिनिधि किशोर सिंह बिष्ट और अनिता बिष्ट करेंगी। जबकि पशुओं के उपचार की जिम्मेदारी डॉ. जतिन खर्कवाल करेंगे। एसोशिएशन के प्रतिनिधि बिष्ट ने बताया कि संस्था के माध्यम से एक एनिमल सेंटर भी संचालित किया जा रहा है। जहां घायल, बीमार और पीड़ित पशुओं का रेस्क्यू कर उनका उपचार और देखभाल की जाती है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


