ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतदुकान व गोदाम में आग लगने से दस लाख का माल खाक

दुकान व गोदाम में आग लगने से दस लाख का माल खाक

सीमांत तल्लादेश के मंच में एक दुकान के गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और...

दुकान व गोदाम में आग लगने से दस लाख का माल खाक
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 01 Nov 2020 02:30 PM
ऐप पर पढ़ें

सीमांत तल्लादेश के मंच में एक दुकान के गोदाम में आग लगने से लाखों का माल जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।

स्थानीय राहुल महर ने बताया कि शनिवार रात दुकान स्वामी पूर्व प्रधान पूजा महर के पति अर्जुन महर प्रतिष्ठान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब दो बजे शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लग गई। पड़ोस में रहने वाले हरीश सिंह ने आग लगने की जानकारी अर्जुन सिंह को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष दिवान सिंह ग्वाल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू शुरू कर दिया। आग इतनी तेजी से भड़की की दुकान व गोदाम में रखा सारा सामान खाक हो गया। पुलिस कर्मियों व लोगों को आग बुझाने में करीब दो घंटे का समय लगा। आग लगने की जानकारी समय रहते मिलने से जानमाल का नुकसान होने से बच गया। समय रहते रेस्क्यू नहीं किया जाता तो आसपास के भवन भी आग की चपेट में आ जाते। पीड़ित अर्जुन महर ने बताया कि दुकान व गोदाम में दीपावली त्योहार के चलते काफी सामान रखा गया था। अग्निकांड की वजह से उन्हें करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें