ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपाटी में 1.80 किलो चरस के साथ एक दबोचा

पाटी में 1.80 किलो चरस के साथ एक दबोचा

पाटी पुलिस ने 1.80 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जिला न्यायालय...

पाटी में 1.80 किलो चरस के साथ एक दबोचा
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 30 Jul 2021 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पाटी पुलिस ने 1.80 किलो चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी की मोटर साइकिल को सीज कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने बताया कि पाटी से चार किमी दूर रैंगल बैंड के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लोहाघाट से आ रही बाइक संख्या यूके 03 बी 9005 की तलाशी ली गई। उन्होंने बताया कि बाइक सवार किरन अर्जुन (24) निवासी ग्राम छीड़ा, बंटोली, थाना लोहाघाट के पास से 1.80 किलो चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चरस स्वयं तैयार की थी। बताया कि वह चरस बेचने हल्द्वानी, रुद्रपुर, बरेली जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल विनोद कुटियाल और हरीश सिंह शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें