Champawat News: टीबी मरीज़ों को पोषण सहयोग दिया
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: चम्पावत में जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित किए गए। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि नियमित दवाइयों के साथ पोषण भी टीबी के इलाज में महत्वपूर्ण है। शासन के निर्देशानुसार, कोई भी मरीज पोषण के अभाव में उपचार से वंचित नहीं रहेगा।

Champawat News: चम्पावत। जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान प्राप्त हुई पोषण किट को स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में संबंधित टीबी मरीज को उपलब्ध कराया गया। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि टीबी रोग के प्रभावी इलाज में नियमित दवाइयों के साथ-साथ पोषण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शासन के निर्देशानुसार जिले में कोई भी मरीज पोषण के अभाव में उपचार से वंचित न रहे, इसके लिए विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनता मिलन में लोगों की समस्याओं के निस्तारण के साथ ही पोषण किट भी बांटे जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें:टीबी मरीज़ों को पोषण सहयोग दिया


