23 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवाड़ा
चम्पावत जिले में 9 से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा अभियान आयोजित किया जाएगा। एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु पोषण, बच्चों के मस्तिष्क विकास, खेल आधारित पूर्व प्राथमिक शिक्षा और कुपोषण उन्मूलन पर केंद्रित होगा।

योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले में नौ से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा अभियान चलेगा। कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को बैठक हुई। बताया कि नौ से 23 अप्रैल ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पोषण पखवाड़ा चलेगा। इस दौरान मातृ एवं शिशु पोषण, तीन वर्ष तक के बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक उत्तेजना, तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल आधारित पूर्व प्राथमिक शिक्षा, आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने के सामुदायिक सहयोग कार्यक्रम शामिल होंगे। इसके अलावा कुपोषण उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर चर्चा की।
बैठक में एपीडी विम्मी जोशी, डीपीओ पीएस बृजवाल, डीएसओ चंदन बिष्ट, एसीएमओ डॉ. बलबीर सिंह, बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद बिष्ट आदि मौजूद रहे।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


