आंगनबाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष को नोटिस दिया

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीना बोहरा को नोटिस जारी किया है। उन पर विभागीय कार्य में लापरवाही और निर्देशों की अवहेलना का आरोप है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने मीना से दो दिनों में स्पष्टीकरण पेश करने को कहा है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

आंगनबाड़ी संगठन जिलाध्यक्ष को नोटिस दिया

चम्पावत। बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगठन जिलाध्यक्ष मीना बोहरा को नोटिस जारी किया है। विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने और निर्देशों की अवहेलना पर ये कार्रवाई की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश बृजवाल ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गल्लागांव की कार्यकर्ता मीना बोहरा 14 मई को अपराह्न 12 बजे डीएम कार्यालय में मिली। जबकि उन्हें केंद्र में होना था। उन्होंने संबंधित कार्यकर्ती को दो दिन में स्पष्टीकरण पेश करने को कहा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।