शादी के लिए सिलेंडर का कोटा तय

Apr 09, 2026 11:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

योगेश जोशी, चम्पावत में विवाह आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का नया कोटा निर्धारित किया गया है। हर विवाह के लिए अधिकतम दो सिलेंडर मिलेंगे, इसके लिए आवेदन जिला पूर्ति कार्यालय में करना होगा। लाभार्थियों को शादी का कार्ड प्रस्तुत करना होगा।

शादी के लिए सिलेंडर का कोटा तय

योगेश जोशी, चम्पावत। वैवाहिक आयोजनों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों का कोटा तय किया गया है। इसके लिए जिला पूर्ति कार्यालय में आवेदन करना होगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि नई एसओपी के तहत जिले को हर दिन कुल 12 व्यावसायिक सिलेंडर का कोटा तय किया गया है। बताया कि हर विवाह के लिए अस्थाई कनेक्शन के रूप में अधिकतम दो व्यावसायिक सिलेंडर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शादी के लिए व्यावसायिक सिलेंडर लेने को पूर्ति निरीक्षक और डीएसओ कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी को शादी का कार्ड पेश करना होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।