डायनेस्टी गुरुकुल छिनकी में एनसीसी 78 यूके बटालियन आर्मी विंग की भर्ती प्रक्रिया संपन्न
खटीमा में डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी में 78 यूके एनसीसी हल्द्वानी बटालियन द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए एनरोलमेंट किया गया। 119 छात्र-छात्राओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया, जिसमें शारीरिक चयन और लिखित परीक्षा के बाद 50 विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया गया। प्रबंध निदेशक ने सभी को शुभकामनाएं दीं।

खटीमा। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी फार्म में मंगलवार को 78 यूके एनसीसी हल्द्वानी बटालियन के द्वारा जूनियर विंग और डिवीजन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए एनरोलमेंट किया गया,जिसमें 78 यूके बटालियन के नायक सूबेदार बालम खडायत, हवलदार भूपेंद्र सिंह ने एनसीसी वर्ष 2026 -27 के लिए छात्र-छात्राओं का चयन किया। भर्ती प्रक्रिया में विद्यालय के 119 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। शारीरिक चयन प्रक्रिया के अंतर्गत रनिंग, चीनअप, पुश-अप में चयनित विद्यार्थियों का मेडिकल परीक्षण लिया गया। लिखित परीक्षा के पश्चात 50 अभ्यर्थियों का सफलतापूर्वक चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरेन्द्र चंद्र भट्ट ने समस्त चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि एनसीसी आर्मी विंग एक ऐसी इकाई है जो युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण और अनुशासन प्रदान करती है, जिससे वे देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।
एनसीसी सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाती है। विद्यालय में एनसीसी आने से क्षेत्र के कई प्रतिभावान छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय की डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरू, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आईवन, लेफ्टिनेंट दिगंबर भट्ट, सेकंड ऑफिसर कविता सामंत, डीआई महेश कलौनी, हरीश भट्ट, सुरेश ओली, अशोक जोशी, मनीष ठाकुर, सुरेंद्र रावत, रमेश जोशी, ऊषा भट्ट, ऊषा चौसाली, हेमलता बोरा, शिल्पा सक्सेना, लिंसी त्यागी, सरोज बोरा व विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


