लोहाघाट और बाराकोट में 26 हजार एल्बैंडाजोल खिलाने का लक्ष्य

May 07, 2026 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर लोहाघाट और बाराकोट में 1 से 19 साल के किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बैंडाजोल खिलाई गई। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाया गया, जिसमें लोहाघाट में 18 हजार और बाराकोट में 8 हजार बच्चों को दवा देने का लक्ष्य रखा गया है।

लोहाघाट और बाराकोट में 26 हजार एल्बैंडाजोल खिलाने का लक्ष्य

जगदीश, लोहाघाट। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर लोहाघाट और बाराकोट में एक से 19 साल तक के किशोरों को कृमिनाशक दवा एल्बैंडाजोल खिलाई गई। स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग ने दो चरणों पर कृमि नाशक दवा खिलाने का अभियान चलाया है। गुरुवार को उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने बताया कि लोहाघाट ब्लाक में करीब 18 हजार एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र और स्वास्थ्य संस्थानों में यह अभियान चलाया गया है। जिसके लिए वह स्वयं ब्लाक के स्कूलों में गए थे। उन्होंने बताया कि छूटे हुए बच्चों और किशोरों को 14 मई को दवा खिलाई जाएगी।

इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी वर्कर्स भी सहयोग दे रही हैं। बाराकोट अस्पताल के प्रभारी डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि विकास खंड बाराकोट में कुल 8 हजार एल्बेंडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। बाराकोट आंगलबाड़ी केन्द्र गल्ला गांव में बाल विकास सुपरवाईजर तुलसी डसीला और ममता जोशी, एनएम किरन वर्मा ने दवा खिलाई। यहां मीना बोहरा, निर्मला, विमला देवी, ज्योति आदि मौजूद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।