पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक
चम्पावत। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए मौन रखा। इसे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया गया। इस मौके पर कई...

चम्पावत। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने देश के विकास में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने देश के प्रमुख अर्थशास्त्री के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत, महामंत्री निर्मल तड़ागी, मोहन सिंह अधिकारी, मुरलीधर जोशी, विवेकानंद बिष्ट, नरेश जोशी, प्रकाश बोहरा, रमेश जोशी, लालमणी भट्ट, विवेकानंद जोशी, मुकेश कुमार, कमल भंडारी, सौरभ साह, महेश सिंह बडोला, बाला दत्त थ्वाल, हरीश उप्रेती आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।