मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ
चम्पावत में दस दिनी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ डीडीओ दिनेश दिगारी और एलबीओ अमर सिंह ग्वाल ने किया। यह प्रशिक्षण स्वरोजगार में मदद करेगा। आरसेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशिक्षकों ने विभागीय जानकारी दी और मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

चम्पावत में दस दिनी मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू हुआ। शुभारंभ डीडीओ दिनेश दिगारी और एलबीओ अमर सिंह ग्वाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण से स्वरोजगार में मदद मिलेगी। शुक्रवार को आरसेटी की ओर से वीबी जी राम श्रमिकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ। आरसेटी के फैकल्टी प्रकाश चंद्र और विजय लडवाल ने प्रशिक्षणार्थियों को विभागीय जानकारी दी। प्रशिक्षणाथियों को माइक्रो लैब के माध्यम से एक-दूसरे से परिचय कराया गया। एबीडीओ एलएल वर्मा ने मशरूम उत्पादन की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ममता मेहरा प्रशिक्षण देंगी। आयोजन में आरसेटी के राजेश पंत, महेन्द्र सिंह पटवा, छवि दत्त पांडेय आदि ने सहयोग दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


