Champawat News: बहुउद्देशीय शिविर में 74 लोगों ने उठाई समस्याएं
Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत में 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत जीआईसी मऊ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 74 व्यक्तियों ने समस्याएं उठाई, जिसमें पेंशन और आधार कार्ड से संबंधित मुद्दे सामने आए। डीएम मनीष कुमार ने समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत दूरस्थ क्षेत्र जीआईसी मऊ में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान 74 लोगों ने समस्याएं उठाई। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए। बाराकोट के जीआईसी मऊ में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर लगाया। डीएम मनीष कुमार ने विभिन्न विभागों के लगाए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने जीआईसी मऊ की कक्षा 12 की छात्रा ज्योति को गुलदार से अपने परिवार की रक्षा करने के लिए वीरता प्रमाण-पत्र दिया। चमरौली की गंगा देवी ने आधार कार्ड नहीं बनने और मऊ के कल्याण सिंह ने पेंशन नहीं मिलने की समस्या उठाई।
शिविर में आयुष्मान, आधार व श्रम कार्ड, स्वास्थ्य, सोलर लाइट, गोशाला निर्माण, घेरबाड़, पेयजल, विद्युत, सड़क, मंदिर सौंदर्यीकरण की समस्याएं उठी। लाभार्थी दीपा देवी को महालक्ष्मी किट दी। ग्राम्य विकास, बाल विकास, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, उद्यान, मत्स्य, आयुष, पूर्ति, पशुपालन, लोनिवि ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या, प्रधान तुलसी देवी, दर्जाधारी श्याम पांडेय, सतीश पांडेय, निर्मल सिंह माहरा, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम नीतू डांगर, सीएओ धनपत कुमार आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


