ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतमुकेश, पूजा, सूरज व केशव बने क्रास कंट्री चैंपियन

मुकेश, पूजा, सूरज व केशव बने क्रास कंट्री चैंपियन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यायल में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में मुख्यालय सहित जिले से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में हुई दौड़ में मुकेश, पूजा, सूरज और केशव...

मुकेश, पूजा, सूरज व केशव बने क्रास कंट्री चैंपियन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 16 Aug 2019 06:02 PM
ऐप पर पढ़ें

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यायल में क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ में मुख्यालय सहित जिले से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न वर्गों में हुई दौड़ में मुकेश, पूजा, सूरज और केशव ने बाजी मारी।

गुरुवार को हुई दौड़ का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, हरगोविंद बोहरा और नंदन तड़ागी ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। ओपन बालक वर्ग में केशव सिंह ने पहला, सूरज सिंह ने दूसरा, रोहित ने तीसरा, मनीष ने चौथ और अमित ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। बालिका ओपन वर्ग में पूजा, मानसी, तानिया, साक्षी, नेहा और प्रियंका पुजारी ने पहले से पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 वर्ग में सूरज, आयुष, आयुष गोस्वामी, दीपक भंडारी, बलवंत ने क्रमश: पहले से पांचवां स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग में मुकेश सिंह ने पहला, दीपक सिंह ने दूसरा, मोहित जोशी तीसरा, चेतन बोरा ने चौथा और विनोद सामन्त ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें