ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

चम्पावत में ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज

चम्पावत में बारिश और ओलावृष्टि होने से एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह चटख धूप खिलने के बाद दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए...

चम्पावत में ओलावृष्टि से बदला मौसम का मिजाज
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 20 Mar 2019 03:12 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत में बारिश और ओलावृष्टि होने से एकाएक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह चटख धूप खिलने के बाद दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद एकाएक बारिश शुरू हो गई। मुख्यालय में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में ओलावृष्टि हुई। इससे होली गायन में जुटे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब आधे घंटे तक रूक रूक कर बारिश और ओलावृष्टि से ठंड में इजाफा हो गया। बारिश से एक बार फिर तापमान में गिरावट आ गई है। इधर बारिश के कारण आलू की बुआई कर चुके काश्तकारों के चेहरे खिले हुए हैं। उनका कहना है कि बारिश होने से आलू की पौध जल्दी बाहर निकलेगी। नमी रहेगी तो फसल भी अच्छी होने के आसार हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें