मोबाइल वैन से दी जाएगी विधिक जानकारी

Feb 10, 2026 11:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वैन के माध्यम से विधिक जानकारी दी जाएगी। 16 और 17 फरवरी को अभियान चलाया जाएगा। 16 फरवरी को बाराकोट तहसील के विभिन्न स्थानों पर और 17 फरवरी को टनकपुर तहसील के कई क्षेत्रों में जानकारी प्रदान की जाएगी।

मोबाइल वैन से दी जाएगी विधिक जानकारी

चम्पावत। चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल वैन के जरिए विधिक जानकारी दी जाएगी। इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। कलक्ट्रेट के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि राज्य और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 16 और 17 फरवरी को अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 16 फरवरी को मोबाइल वैन बाराकोट तहसील के काकड़ व बाराकोट बाजार, चम्पावत के कनलगांव, बाजार, ललुवापानी, फुंगर व मुड़ियानी का भ्रमण करेगी। जबकि 17 फरवरी को टनकपुर तहसील के बस्तिया, वार्ड नंबर एक, शारदा घाट, मनिहारगोठ व छीनीगोठ और बनबसा के बमनपुरी, पचपकरिया, फागपुर और देवीपुरा में जानकारी दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।