लोहाघाट के विधायक ने क्षेत्र भ्रमण किया

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोट की ग्राम पंचायत पम्दा के नगन्युनी का दौरा किया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने सड़क और पानी जैसी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और अधिकारियों से फोन पर बात कर निदान के निर्देश दिए। विधायक ने कांग्रेस को मजबूत करने की अपील भी की।

लोहाघाट के विधायक ने क्षेत्र भ्रमण किया

जगदीश, लोहाघाट। विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने बाराकोट की ग्राम पंचायत पम्दा के नगन्युनी का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक ने बाराकोट के पम्दा नगन्युनी क्षेत्र में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी। लोगों ने सड़क और पानी समेत अन्य समस्याएं रखी। विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन वार्ता कर समस्याओं के निदान के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निदान किया जा रहा है। इस दौरान विधायक ने लोगों से आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने की अपील की। यहां जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रहलाद अधिकारी, भवानी टम्टा, ललित प्रसाद, संजय जोशी, कैलाश राम, मनमोहन, पंकज,भगत सिंह, शंकर राम, केशव राम, पार्वती देवी, कलावती देवी, भागीरथी देवी, बाबू लाल, रोशन राम आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।