ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतराजा बलि के द्वार मचैया होली...

राजा बलि के द्वार मचैया होली...

- चम्पावत जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रो में मची खड़ी होली की धूम चल रही है। पुरुषों के अलावा महिला होली भी पूरे शबाब पर है। सोमवार को मथुरा मंडल बीच कान्हा ले ख्याल रचो है, उठ भारत राम मिलन आए,...

राजा बलि के द्वार मचैया होली...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 18 Mar 2019 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला मुख्यालय में खड़ी होली की धूम मची हुई है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में होल्यार खड़ी होली का गायन कर रहे हैं। दिन में घर घर जाकर तो चीर स्थल पर देर रात तक होली चल रही है। पुरुषों के अलावा महिला होली भी पूरे शबाब पर है।

सोमवार को मथुरा मंडल बीच कान्हा ले ख्याल रचो है, उठ भारत राम मिलन आए, राजा बलि के द्वार मचैया होली और तल धरती मल बादल उपज बयार होली का गायन किया। जिला मुख्यालय के चाराल क्षेत्र में खड़ी होली शबाब पर है। मादली, कनलगांव, डड़ा-कुलेठी, मल्लीहाट, तल्लीहाट, खर्ककार्की, चैकुनीबोरा, ढकना, डूंगरासेठी, मुड़ियानी, बाजरीकोट, जूप, चौड़ासेठी, लटोली, बलानीबुंगा, दुधपोखरा, फुलारागांव, चौकी, फूंगर, मुड़ियानी गांवों में घर घर जाकर खड़ी होली का गायन चल रहा है। पुरुषों के अलावा महिला होली भी रंग में आने लगी है। महिलाओं की टोली भी घर घर जाकर होली का गायन कर रही हैं। ग्रामीण इलाकों में भी देर रात तक होली गायन चल रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें