Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsMartyr s Honor Journey Conducted in Champawat to Collect Soil from Hometown
चम्पावत से रवाना हुई शहीद सम्मान यात्रा

चम्पावत से रवाना हुई शहीद सम्मान यात्रा

संक्षेप:

चम्पावत में शहीद हवलदार हयात राम की शहादत को सम्मान देने के लिए यात्रा निकाली गई। यह यात्रा उनके पैतृक गांव बाराकोट के मऊ में गई, जहां उनके घर की मिट्टी संग्रहित की गई। इस अवसर पर डीएम मनीष कुमार ने...

Oct 01, 2025 04:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

चम्पावत में शहीद सम्मान यात्रा निकाली गई। बाद में यात्रा शहीद हवलदार हयात राम के पैतृक घर बाराकोट के मऊ गांव रवाना हुई। जहां शहीद के घर आंगन की मिट्टी संग्रहित की जाएगी। चम्पावत सैनिक कल्याण कार्यालय से बुधवार को शहीद सम्मान यात्रा रवाना हुई। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा शहीद सम्मान यात्रा वीर सपूतों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल उमेद सिंह ने कहा शहीद हयात राम के पैतृक घर के आंगन की पवित्र मिट्टी को ताम्र कलश में एकत्र की जाएगी। बताया कि संग्रहित मिट्टी को बाद में देहरादून में बन रहे सैन्य धाम में स्थापित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।