Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsMaa Bhagwati Installation Ceremony Rescheduled at Newly Built Ladhidhura Temple
लड़ीधूरा मंदिर में अब एक फरवरी को मां भगवती स्थापना कार्यक्रम होगा

लड़ीधूरा मंदिर में अब एक फरवरी को मां भगवती स्थापना कार्यक्रम होगा

संक्षेप:

लोहाघाट में विकासखंड बाराकोट के लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की स्थापना के लिए बैठक हुई। अब 23 जनवरी की जगह 1 फरवरी को उनकी स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर भंडारे और हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मूर्तियां जयपुर से आ चुकी हैं और इस प्रक्रिया में स्थानीय जन सहयोग भी शामिल है।

Jan 18, 2026 04:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

लोहाघाट। विकासखंड बाराकोट में नवनिर्मित लड़ीधूरा मंदिर में मां भगवती की स्थापना को लेकर बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया कि अब 23 जनवरी की जगह एक फरवरी को मंदिर में मां भगवती की स्थापना की जाएगी। बाराकोट के लड़ीधूरा मंदिर में लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी की अध्यक्षता और किशोर जोशी के संचालन में बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन सहयोग से बने लड़ीधूरा मंदिर में 23 जनवरी के स्थान पर एक फरवरी को पवित्र माघ पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मां भगवती को उनके मूल स्थान पर पुन: स्थापित किया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमें सुबह देवडांगरों के रामेश्वर घाट में पर्व स्नान के बाद ढोल नगाड़ों, हवन यज्ञ के साथ भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नवनिर्मित मंदिरों के लिए मूर्तियां जयपुर से बनकर लड़ीधूरा पहुंच चुकी हैं। मूर्तियों के लिए मदन मोहन जोशी और दयाल सिंह अधिकारी ने एक-एक लाख रुपए का सहयोग दिया है। इस मौके पर देवेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, जिप. सदस्य योगेश चंद्र जोशी, संजय वर्मा, नवीन सिंह अधिकारी, ईश्वर सिंह अधिकारी, दीपक चंद्र जोशी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, उमेश चंद्र जोशी, योगेश वर्मा, रिंकू वर्मा, शुभम नाथ, रितिक सिंह अधिकारी, हिमांशु जोशी, दीपक जोशी, नवीन सिंह अधिकारी, सूरज अधिकारी, नमन अधिकारी आदि मौजूद रहे।