Champawat News: लोहाघाट रामलीला में राम जन्म हुआ
Champawat News: लोहाघाट में रविवार को 126वें वर्ष की रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन रावण, कुंभकर्ण और विभीषण की तपस्या तथा वरदान मांगने के प्रसंगों का मंचन किया गया। इसके बाद भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म तक की लीला दिखाई गई। बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। कर्णकरायत में भी रामलीला शुरू हुई।

Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट में रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। लोहाघाट की रामलीला ने इस बार 126 वें वर्ष में प्रवेश किया। रविवार को रामलीला का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि मदन मेहता, प्रेम लाल साह, डीडी पांडेय, जगदीश ओली रहे। अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि पहले दिन रावण, कुंभकर्ण, विभीषण ने तपस्या कर वरदान मांगा। यहां श्रीराम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघन के जन्म तक की लीला का मंचन किया। दशरथ का अभिनय जगदीश जोशी, जनक का जीवन कलौनी, रावण का आशीष वर्मां ने किया।
नरेश राय के संचालन में हुए कार्यक्रम में महा सचिव मुकेश साह, भूपाल मेहता, जीवन गहतोड़ी, विपिन वर्मा, गणेश खर्कवाल, आनंद पुजारी, कैलाश बगौली, संजय फर्त्याल, हरीश मेहता, दीपक सुतेड़ी, ईश्वरी साह, अजय कलखुड़िया, पारस जुकरिया, क्षितिज जुकरिया, कीर्ति बगौली, दिनेश सुतेड़ी, रोहन राजपूत आदि रहे। इधर कर्णकरायत में भी रामलीला शुरू हुई। यहां कमेटी अध्यक्ष कैलाश फर्त्याल, भुवन चन्द्र मुरारी, राजू फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

