लोहाघाट में नहीं बनी पिरुल ब्रिकेट यूनिट
Mar 10, 2026 11:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत के लोहाघाट में पिरुल ब्रिकेट यूनिट का संचालन नहीं हो सका है, जिससे पिरुल का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। वन विभाग ने एक साल पहले यूनिट को वन पंचायत को हस्तांतरित किया था। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार मिलना था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

चम्पावत। लोहाघाट में पिरुल ब्रिकेट यूनिट अस्तित्व में नहीं आ सकी है। ब्रिकेट यूनिट लोहाघाट रेंज के टुनकांडे में लगाई जानी थी। वन विभाग ने एक साल पूर्व वन पंचायत को मशीन हस्तांतरित की थी। यूनिट का संचालन न होने से पिरुल का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों से दस रुपये प्रति किलो की दर से पिरुल की खरीद करनी थी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलना था। रेंजर एनडी पांडेय ने बताया कि यूनिट वन पंचायत को हस्तांतरित की थी। लेकिन अब तक यूनिट का संचालन नहीं हो सका है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


