Champawat News: लोहाघाट और चौखाम बाबा टीम ने जीते मैच
Champawat News: - लोहाघाट में महिला फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हुईलोहाघाट और चौखाम बाबा टीम ने जीते मैचलोहाघाट और चौखाम बाबा टीम ने जीते मैचलोहाघाट और चौखाम बाबा टीम ने

Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट में मिनी ओलंपिक खेल के तहत महिला फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन लोहाघाट और चौखाम बाबा टीम ने मैच जीते। इससे पूर्व शुभारंभ मुख्य अतिथि तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त शांभवी मुरारी और प्रधानाचार्य मुन्नी खड़ायत ने किया। शनिवार को जीआईसी मैदान में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। उद्घाटन मैच लोहाघाट और गुमदेश के बीच हुआ। जिसमे लोहाघाट की टीम ने गुमदेश को छह गोल से हराया। दूसरे में चौखाम बाबा की टीम ने चम्पावत को 2-0 से हराया। रेफरी सागर कुंवर, लाइंसमैन यश करायत और नैतिक करायत रहे। प्रतियोगिता में पिथौरागढ़, चम्पावत, टनकपुर, गुमदेश और लोहाघाट की महिला टीम हिस्सा ले रही है।
आयोजक पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल और हर्षित फर्त्याल ने सभी का स्वागत किया। यहां फुटबाल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद मेहता, फुटबाल संघ के अध्यक्ष बृजेश माहरा, प्रमुख महेन्द्र ढेक, गिरीश कुंवर, भुप्पी माहरा, विमल मेहता, सार्थक फर्त्याल, प्रियांशु बिष्ट, लक्की पुजारी, शुभम ढेक, सोम करायत, अतुल फर्त्याल, मनीष ढेक, मयंक फर्त्याल मौजूद रहे।


