ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतस्थानीय व्यापारियों को आधे रेट में मिलेंगी दुकानें

स्थानीय व्यापारियों को आधे रेट में मिलेंगी दुकानें

गोलज्यू महोत्सव में स्थानीय व्यपारियों को दुकान लगाने में वरीयता दी जाएगी। यहां हुई बैठक में तय किया गया कि महोत्सव के दौरान स्थानीय व्यापारियों को...

स्थानीय व्यापारियों को आधे रेट में मिलेंगी दुकानें
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 10 Jun 2023 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

गोलज्यू महोत्सव में स्थानीय व्यपारियों को दुकान लगाने में वरीयता दी जाएगी। यहां हुई बैठक में तय किया गया कि महोत्सव के दौरान स्थानीय व्यापारियों को आधे रेट में दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी।

शनिवार को पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 22 जून से नौ दिनी गोलज्यू महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बाहरी क्षेत्रों के व्यापारी दुकानें लगाएंगे। कहा कि मेले के दौरान स्थानीय व्यापारियों को वरीयता देने का निर्णय लिया गया है।

बताया कि मेले में दुकान लगाने के लिए स्थानीय व्यापारी 15 जून तक पालिका में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इन व्यापारियों को आधे दाम पर दुकानें उपलब्ध कराई जाएंगी। 22 से 25 जून तक रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि दिन में व्यापारिक गतिविधियां चलेंगी। एक जुलाई को गोलज्यू मंदिर में भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें