बाराकोट में नहीं मिली गुलदार की लोकेशन

Mar 05, 2026 11:50 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

लोहाघाट के बाराकोट में गुलदार की लोकेशन तीसरे दिन भी नहीं मिली है। रविवार को गुलदार ने 52 वर्षीय तुलसी देवी पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वन विभाग ने पिजड़ा लगाया है और स्थानीय लोगों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की है। रेंजर ने सुरक्षा की अपील की है।

बाराकोट में नहीं मिली गुलदार की लोकेशन

लोहाघाट। बाराकोट में गुलदार की लोकेशन तीसरे दिन भी नहीं मिली। बाराकोट में बीते रविवार को गुलदार ने 52 वर्षीय तुलसी देवी पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसके बाद से विभाग ने यहां पिजड़ा लगाया है। ग्रामीण नगेन्द्र जोशी, योगेश जोशी आदि ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की है। रेंजर राजेश जोशी ने बताया कि बाराकोट में गुलदार को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे और तीन ट्रेप कैमरा लगाया है। वन विभाग की टीम लगातार प्रभावित क्षेत्र में गश्त कर रही है। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।