गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाए
Mar 02, 2026 04:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
- बीते दिन गुलदार ने महिला को किया था घायलगुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाए गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजड़े लगाए

लोहाघाट। बाराकोट क्षेत्र में गुलदार की सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने दो पिंजरे लगाए हैं। बीते रविवार को गुलदार ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार को गुलदार ने 52 वर्षीय तुलसी देवी पर हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


