ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतपंचेश्वर से उत्तरकाशी जनसंवाद यात्रा का आगाज

पंचेश्वर से उत्तरकाशी जनसंवाद यात्रा का आगाज

पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक जन संवाद यात्रा शुभारंभ...

पंचेश्वर से उत्तरकाशी जनसंवाद यात्रा का आगाज
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 10 Oct 2018 09:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पहाड़ के ज्वलंत मुद्दों को लेकर स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की ओर से बुधवार को पंचेश्वर से उत्तरकाशी तक जन संवाद यात्रा शुभारंभ हुआ। यात्रा में शामिल बुद्धिजीवियों ने भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दोनों पार्टियों को पहाड़ के प्राकृतिक संसाधनों का लुटेरा बताया। कहा कि वह पूरे राज्य में घूमकर दोनों पार्टियों की करतूतों की जानकारियां देंगे। उन्होंने पंचेश्वर बांध को पहाड़ के लिए बड़ा खतरा बताया। यह यात्रा गुरुवार को चम्पावत से रवाना होगी।बुधवार को इस यात्रा का शुभारंभ पंचेश्वर नदी से किया गया। इसमें कुमाऊं और गड़वाल से आए करीब 23 लोग चम्पावत से शामिल हुए। पिथौरागढ़ से पहुंचे करीब 20 लोगों ने सीधे पंचेश्वर में इस यात्रा का ज्वाइन किया। वक्ताओं ने कहा कि हालिया दिनों में प्रदेश सरकार ने जो बिजनेस समिट कराया था वह संवैधानिक तरीके से पहाड़ को खरीदने का रास्ता बनाया गया है। कहा कि आने वाले दिनों में उत्तराखंड को लूटने के लिए और भी कई योजनाएं बना रही हैं। बताया कि पंचेश्वर हमारे रूट का प्रतीक है। लिहाजा यही से इस यात्रा की शुरुआत की जा रही है। गैरसैड़ राजधानी के रूप में हम पहाड़ के दर्द को देखना चाहते हैं। बताया कि पहाड़ के जल, जंगल, जमीन, राजधानी, माफियाराज, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों को लेकर शुरू की जा रही यह यात्रा राज्य भर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरेगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिये भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ मजबूत संगठन खड़ा करने का प्रयास किया जाएगा। इस यात्रा में यूकेडी, उपपा, सीपीआई, सीपीएम, माले, महिला मंच के अलावा संगीत, कला और पत्रकारिता से जुड़े बुद्धिजीवी शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें