चम्पावत में स्कूलों को भूमि हस्तांतरण की स्वीकृति मिली
Mar 07, 2026 11:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत के लोहाघाट तहसील में राज्य सरकार की भूमि पर संचालित 16 प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि कुल 0.597 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरण किया जाएगा, जिससे विद्यालयों के विकास को गति मिलेगी।

चम्पावत। लोहाघाट तहसील में राज्य सरकार की भूमि पर संचालित 16 प्राथमिक विद्यालयों के लिए भूमि हस्तांतरण को स्वीकृति मिली है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि इनमें प्राथमिक विद्यालय निडिल, बडोली, असलाड़, कोटसारी, रौसाल, डैसली, नगरुघाट, दसलेख, ठांटा, पीपलखान, बटोली, नरसों, राइकोट कुंवर, खड़नौला, मटियाल और कुंडीमाहरा शामिल हैं। इन सभी विद्यालयों के लिए 0.597 हेक्टेयर भूमि का हस्तांतरित होगी। भूमि मिलने से विद्यालयों के विकास को गति मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


