ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतघर-घर जाकर लगा रहे हैं कोविड टीका

घर-घर जाकर लगा रहे हैं कोविड टीका

चम्पावत। चम्पावत जिले में वृहद कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर...

घर-घर जाकर लगा रहे हैं कोविड टीका
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 27 Nov 2021 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत। चम्पावत जिले में वृहद कोविड टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को कोविड टीका लगा रहे हैं। इस दौरान बीएलओ और स्वीप से जुड़े कार्मिक मतदाता जागरुकता अभियान भी चला रहे हैं।

चम्पावत जिले में घर-घर जाकर कोविड टीका लगाने का अभियान जारी है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि बीते 26 अक्तूबर से घर-घर जाकर लोगों को कोविड टीका लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान की सफलता के लिए जिले भर में 20 टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में दो स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य कर्मियों ने कनलगांव और चौड़ा राजपुरा में टीकाकरण किया। सीएमओ ने बताया कि अभियान का समापन दो दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान छूट गए लोगों को पहली और दूसरी डोज दी जाएगी। टीकाकरण टीम के साथ संबंधित क्षेत्र के बीएलओ और स्वीप कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारी मतदाता अभियान चला रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें