चम्पावत में किसान उत्सव कार्यक्रम हुआ

Mar 14, 2026 04:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत जिले में किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम मनीष कुमार ने की। मुख्य कृषि अधिकारी ने योजना की जानकारी दी और प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में कई अधिकारी और किसान भी शामिल हुए।

चम्पावत जिले में किसान उत्सव कार्यक्रम हुआ। इस दौरान किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी होने पर प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। कार्यक्रम केविके लोहाघाट, चम्पावत, पाटी और बाराकोट में हुआ। चम्पावत जिला सभागार में डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान डीएम ने कहा कि देश के विकास में की महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में संचालित एग्रीस्टैक योजना के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा समेत तमाम किसान और अधिकारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।