बाढ़ से बचाव को सीसी ब्लॉक बनाएं
Feb 19, 2026 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
टनकपुर की ग्राम प्रधान कंचन देवी ने बाढ़ की रोकथाम के लिए सीसी ब्लॉक बनाने की मांग की है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा है जिसमें बताया गया है कि किरोड़ा नाले का पानी जंगल से गांव में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने किरोड़ा पुल के नीचे सीसी ब्लॉक निर्माण की मांग की है।

टनकपुर। नायकगोठ की ग्राम प्रधान कंचन देवी ने बाढ़ की रोकथाम के लिए सीसी ब्लॉक बनाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा है कि किरोड़ा नाले का पानी डायवर्ट होकर जंगल से नायकगोठ गांव में घुस जाता है। कहा है कि किरोड़ा पुल के नीचे नाले में अत्यधिक बोल्डर एवं मलवा एकत्रित होने से पानी का बहाव गांव की ओर मुड़ गया है। नाले का पानी नयागोठ, बोरागोठ होते हुएं घसियारामंडी वार्ड नंबर नौ और पूर्णागिरि विहार में भी प्रवेश कर रहा है। उन्होंने किरोड़ा पुल से नीचे शारदा कॉरिडोर के तहत सीसी ब्लाक निर्माण की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



