हिमवीरों ने साइकिलिंग और रन एंड वॉक किया
जगदीश राय, लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी ने संडे ऑन साइक्लिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें साइकिलिंग और रन एंड वाक का आयोजन किया गया। कमांडेंट संजय कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

जगदीश राय, लोहाघाट। आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी में संडे ऑन साइकिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर साइकिलिंग के साथ-साथ रन एंड वाक का भी आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के सभी हिमवीर पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रविवार को आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार ने अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जवानों को शारीरिक रूप से फिट और स्वस्थ रखना। जिसमें हर रविवार को मोटरसाइकिल या अन्य वाहनों के स्थान पर साईकिलिंग व पैदल चलने की आदत को प्रोत्साहित करना था। साथ ही इस पहल के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।
इस मौके पर सहायक सेनानी गौरव कुमार, अनिल कुमार, डॉ. शेरा खान, दिनेश सिंह बिष्ट सहित हिमवीर पदाधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


