एसएसबी की पंचम वाहिनी में महिला दिवस पर हुआ योगाभ्यास

Mar 08, 2026 04:22 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण और स्वास्थ्य पर व्याख्यान दिया गया। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।

एसएसबी की पंचम वाहिनी में महिला दिवस पर हुआ योगाभ्यास

चम्पावत में सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा-निर्देश में वाहिनी मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर संदीक्षा परिवार के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्त्व को बताया गया। इसके उपरांत संकल्प फाउंडेशन की सरिता गिरि ने नारी सशक्तिकरण और पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर व्याख्यान दिया गया। उन्होंने उपस्थित संदीक्षा परिवार की महिलाओं को अपने स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। अंत में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया जिसमें संदीक्षा परिवारों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर संदीक्षा अध्यक्ष दीप्ति बरनवाल,अर्पिता जगदीश बुडिहल, शिल्पा, दीपक बोरा, निरीक्षक पूनम देवी तथा सभी महिला बलकार्मिकों और संदीक्षा सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।