चम्पावत जिले में 114 चालान काटे
चम्पावत में होली और पूर्णागिरि मेले के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 114 चालान किए गए और 15 वाहनों के दस्तावेज जमा किए गए। जांच में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग जैसे नियमों के उल्लंघन पाए गए। खासकर होली के दौरान तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चम्पावत में होली और पूर्णागिरि मेला को लेक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले भर में कुल 114 चालान काटे गए। जबकि 15 वाहनों के दस्तावेज जमा किए। एआरटीओ मनोज बगोरिया ने बताया कि मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 114 वाहनों के चालान काटे गए। बताया कि जांच के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरस्पीडिंग, बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन, बिना परमिट के लोग वाहन चलाते मिले। इसके अलावा 15 वाहनों के दस्तावेज भी जमा किए गए। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताया कि होली पर्व के दौरान तेज गति और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



