Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsIntensive RTO Checking Campaign in Champawat 67 Vehicles Challaned for Traffic Violations
चम्पावत में 67 वाहनों के चालान काटे

चम्पावत में 67 वाहनों के चालान काटे

संक्षेप: चम्पावत जिले में आरटीओ प्रवर्तन टीम ने एक सघन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 67 वाहनों के चालान काटे गए। मुख्य रूप से 36 चालान सीट बेल्ट न पहनने पर, 22 चालान बिना किराया सूची के, और अन्य उल्लंघनों पर...

Tue, 28 Oct 2025 05:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

चम्पावत जिले भर में आरटीओ प्रवर्तन टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 67 वाहनों के चालान काटे गए। चम्पावत में परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सर्वाधिक 36 चालान बिना सीट बेल्ट के काटे गए। बिना किराया सूची के 22, बिना टैक्स के छह वाहनों पर कार्रवाई की गई। बगेर बीमा के चार, यात्री वाहन में ओवरलोडिंग पर चार, बगैर डीएल नौ, एक-एक चालान बिना फिटनेस लाइसेंस और बिना परमिट के किया गया। साथ ही माल वाहन में यात्री होने पर एक और माल की कांटा पर्ची प्रस्तुत न करने पर दो चालान काटे गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बिना रिफ्लेक्टर के सात के चालान किए गए। चेकिंग अभियान में आरटीओ प्रवर्तन मनोज भगोरिया, टीएसआई आनंद बिष्ट, टीसी नीरज कुमार और टीसी किरण कुमार आर्य शामिल रहे।