ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतअमोड़ी में दी योग प्राणायाम की जानकारी

अमोड़ी में दी योग प्राणायाम की जानकारी

चम्पावत। अमोड़ी की ग्राम पंचायत छतकोट ऐड़ीसेरा में योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। आओ हम सब योग करें अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में लोगों को योग से...

अमोड़ी में दी योग प्राणायाम की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 01 Jun 2023 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

चम्पावत। अमोड़ी की ग्राम पंचायत छतकोट ऐड़ीसेरा में योग प्राणायाम की जानकारी दी गई। आओ हम सब योग करें अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में बताया।

गुरुवार को छतकोट ऐड़ीसेरा में योग व प्राणायाम कराया गया। योग प्रशिक्षक रोहित बोहरा ने ग्रामीणों को योग व प्राणायाम की जानकारी दी। साथ ही योगाभ्यास कराया। लोगों को सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, अनुलोम विलोम आदि कराए गए। योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग विज्ञान विभाग सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तत्वावधान में भविष्य में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें