ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतसमीक्षा बैठक में भितरघात करने वालों को उजागर किया

समीक्षा बैठक में भितरघात करने वालों को उजागर किया

लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने चुनाव परिणाम घोषित होने...

समीक्षा बैठक में भितरघात करने वालों को उजागर किया
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 14 Mar 2022 01:00 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहाघाट, संवाददाता। लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने चुनाव परिणाम घोषित होने के तीन दिन बाद तल्ख तेवर दिखाए हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान बगावत और भितरघात करने वालों का नाम हाईकमान को सौंपने की बात कही है। फत्र्याल का कहना है कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे कार्यकर्ताओं का काला चिट्ठा जल्द प्रदेश नेतृत्व के सामने खोलेंगे।

पूर्व विधायक फत्र्याल के आवास पर विधानसभा चुनाव में हार के कारणों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। फत्र्याल ने यहां कहा कि जनता का जनादेश वह स्वीकार कर रहे हैं। कहा कि कुछ कमियां मुझमें और कुछ कार्यकर्ताओं में रह गई। जिस कारण जनता ने उन्हें नकार दिया। फत्र्याल ने कहा कि विपक्षियों के साथ मिलकर भाजपा के कुछ लोगों ने उन्हें हराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कहा कि पार्टी में रहकर भितरघात करने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हाईकमान के सामने जल्द साार्वजनिक करूंगा। उन्होंने कहा कि बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग हाईकमान के सामने रखूंगा। बैठक में शामिल कार्यकर्ताओं ने कहा कि फत्र्याल उनके नेता हैं और रहेंगे। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री श्याम ढेक, नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक, नवीन बोहरा, महेश बोहरा, बहादुर फत्र्याल, प्रकाश राय, राजू अधिकारी, गिरीश माहरा, गिरीश कुंवर, बलवंत गिरी, राज किशोर साह, भुवन बहादुर, राजू अधिकारी, विजय बोहरा आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े