ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में डीएम के आदेश पर भड़के कर्मचारी-अधिकारी

चम्पावत में डीएम के आदेश पर भड़के कर्मचारी-अधिकारी

अवकाश के दिन सफाई चलाने का आदेश जारी होने से कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि वह अवकाश के दिन इस तरह के किसी भी सफाई...

चम्पावत में डीएम के आदेश पर भड़के कर्मचारी-अधिकारी
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 29 Aug 2019 06:46 PM
ऐप पर पढ़ें

अवकाश के दिन सफाई चलाने का आदेश जारी होने से कर्मचारियों में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। उन्होंने विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी के साथ डीएम को ज्ञापन दिया। कहा कि वह अवकाश के दिन इस तरह के किसी भी सफाई अभियान के आदेश को मानने को बाध्य नहीं हैं। इस काम के लिए निकायों की ओर से सफाई कर्मी और पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं।

चेतावनी दी कि यदि उन्हें सफाई के लिए बाध्य किया गया तो वह उग्र आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। गुरुवार को उत्तराखंड कर्मचारी-अधिकारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा के सदस्य विभिन्न संगठनों के कार्मिकों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए डीएम की ओर से जारी आदेश पर आक्रोश जताया। मोर्चा के संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि दो दिन पहले डीएम की ओर से सभी विभागों को एक आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा गया है कि 1, 7 और 13 सितंबर को जिला मुख्यालय में वृहद सफाई अभियान प्रस्तावित है।

इस अभियान में सभी कर्मचारियों को हर-हाल में उपस्थित होने के आदेश जारी किए गए है। चेतावनी दी गई है कि जो इस कार्मिक इस अभियान में शामिल नहीं होगा उसका वेतन रोक दिया जाएगा। अवक्ताओं ने कहा कि यहां पर अंतर जनपदीय कर्मचारी तैनात हैं। रविवार को वह अपने-अपने घरों को जाते हैं। अवकाश के दिन भला कर्मचारी सफाई अभियान चलाने के लिए क्यों बाध्य होंगे। इसके लिए पालिका ने कर्मचारी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने-अपने संस्थानों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए उत्तरदायी हैं। हालांकि उनका यह भी कहना था कि वह आदेश नहीं, बल्कि सफाई के नाम पर आला अधिकारियों का आह्वान मानने पर विचार कर सकते हैं। डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि कार्मिकों ने ज्ञापन दिया है। इस मामले में विचार किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें