ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतअंकतालिकाओं में सुधार न हुआ तो होगा आंदोलन

अंकतालिकाओं में सुधार न हुआ तो होगा आंदोलन

पीजी कॉलेज में बीए 6 सेमेस्टर की अंकतालिकाओं में अनियमितता होने पर एबीवीपी के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय...

अंकतालिकाओं में सुधार न हुआ तो होगा आंदोलन
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 01 Nov 2022 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पीजी कॉलेज में बीए 6 सेमेस्टर की अंकतालिकाओं में अनियमितता होने पर एबीवीपी के बैनर तले छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया।

मंगलवार को छात्र संघ महासचिव राहुल जोशी के नेतृत्व में एबीपीवी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन देकर कहा कि बीए 6 सेमेस्टर के संस्कृत, अंग्रेजी और विज्ञान संकाय में वनस्पति विज्ञान और रसायन विज्ञान में छात्र-छात्राओं को अत्यधिक कम अंक प्रदान किए गए हैं। कुछ छात्राओं के तो शून्य, एक और दो नंबर आए हैं। कई बार मांग करने के बाद भी उनकी नहीं सुनी जा रही है। जिससे छात्र-छात्राओं में रोष प्रदान हो गया है। जिससे उनके पीजी की कक्षाओं में प्रवेश भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जल्द कुमाऊ विश्वविद्यालय से अंकतालिकाओं में सुधार की मांग उठाई। जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर मनीष बिष्ट, नीरज सक्टा, मयंक ढेक, प्रशांत, पवन सिंह, अंजलि जोशी, गीता पांडेय, बबीता रावत,दिपशिखा राय, नेहा गहतोड़ी, पुष्पा, निशा, रेनू आदि मौजूद रहीं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े