हिमवीरों का दल पर्वतारोहण के लिए रवाना
आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी छामनियां लोहाघाट से हिमवीरों का दल पर्वतारोहण अभियान के लिए रवाना हो गया है। 31 सदस्यीय प्रबल नामक हिमवीरों के इस दल को डीआईजी गिरीश चन्द्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर...
आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी छामनियां लोहाघाट से हिमवीरों का दल पर्वतारोहण अभियान के लिए रवाना हो गया है। 31 सदस्यीय प्रबल नामक हिमवीरों के इस दल को डीआईजी गिरीश चन्द्र उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गुरुवार को आईटीबीपी परिसर में क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली से आए मुख्य अतिथि डीजीआईजी उपाध्याय ने पर्वतारोहण दल को रवाना करते हुए बताया कि दल में 31 सदस्य पवर्तारोहण अभियान में निकले हैं। जो आदि कैलाश और ब्रह्म पर्वत के बीच में 19 हजार 740 ऊंची बेनाम चोटी को फतह करेंगे। उपसेनानी सुशील कुमार कुकरेती टीम लीडर और अविनाश उपटीम लीडर दल का नेतृत्व कर हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हिमवीरों को शारीरिक दक्षता का विकास करना और भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना भी है। यहां द्वितीय कमान अधिकारी बसंत कुमार नोगल, उपसेनानी डॉ. शैलेन्द्र दोरजे, डॉ. मोहित वर्मा, बरेन्द्रर सिंह, डॉ. विनोद सरवैय्या, सहायक सेनानी जयंत जोशी आदि मौजूद रहे।