पति पर लगाया मारपीट का आरोप
चम्पावत। श्यामलाताल के ग्राम जौल निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट का आरोप...

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 13 Mar 2023 02:40 PM
ऐप पर पढ़ें
चम्पावत। श्यामलाताल के ग्राम जौल निवासी एक महिला ने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। बताया कि वह गर्भवती है। जिसके बावजूद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज की जा रही है। महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि वह कानूनी कार्रवाई अपने स्थाई पते हरियाणा से चाहती है। साथ ही उसका कहना है कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। चल्थी चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि एक महिला की तहरीर मिली है। मामले में जांच की जा रही है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
