ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतहिमवीरों ने रैली के माध्यम से योग करने का संदेश दिया

हिमवीरों ने रैली के माध्यम से योग करने का संदेश दिया

आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के हिमवीरों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आईटीबीपी परिसर से नगर के विभिन्न मार्गों में जागरुकता रैली...

हिमवीरों ने रैली के माध्यम से योग करने का संदेश दिया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 10 Jun 2023 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी के हिमवीरों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आईटीबीपी परिसर से नगर के विभिन्न मार्गों में जागरुकता रैली निकाली। शनिवार को कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के दिशानिर्देश पर द्वितीय कमान‌ बरेंद्र सिंह के नेतृत्व वाहिनी परिसर से सुई, कर्णकरायत, कोलीढेक, स्टेशन बाजार और पाटन से होते हुए रैली निकाली। द्वितीय ‌कमान ने ‌कहा कि योग भारतीय चिकित्सा की सबसे पुरानी पद्धति है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है। यहां उप सेनानी राजकुमार बोरा, बालकृष्ण,जेपी यादव, प्रिंस दत्ता, अर्जुन सिंह कंडारी, जगदीश प्रसाद, गोपाल वर्मा, रामवीर सिंह, संदीप कुमार आदि रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें