ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावततेज रफ्तार दुपहिया वाहन ने महिला को मारी टक्कर, रेफर

तेज रफ्तार दुपहिया वाहन ने महिला को मारी टक्कर, रेफर

बनबसा में सोमवार को सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला का टनकपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सीटी स्कैन के लिए हर सेंटर रेफर कर दिया...

तेज रफ्तार दुपहिया वाहन ने महिला को मारी टक्कर, रेफर
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 14 Sep 2020 02:31 PM
ऐप पर पढ़ें

बनबसा में सोमवार को सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल महिला का टनकपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर सीटी स्कैन के लिए हर सेंटर रेफर कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक चंदनी निवासी सुमित्रा देवी 60 पत्नी मेघराज सोमवार को घर के समीप सड़क पार कर रही थी। तभी बनबसा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दुपहिया वाहन ने महिला को टक्कर मार दी और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। सड़क पर भारी पड़ी महिला को देखकर आसपास के लोगों की मदद से महिला को संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टर आफताब आलम ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है। उपचार के बाद महिला के सिटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें