बारिश से गल्लागांव देवलीमाफी सड़क कई घंटों बंद रही

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

लोहाघाट विकास खंड बाराकोट में भारी बारिश ने गल्लागांव देवलीमाफी मोटर मार्ग बंद हो गया। जिससे विभिन्न गांवों का संपर्क कई घंटों तक बंद रहा। पीएमजीएसवाई

बारिश से गल्लागांव देवलीमाफी सड़क कई घंटों बंद रही

जगदीश राय, लोहाघाट। विकास खंड बाराकोट में भारी बारिश ने गल्लागांव देवलीमाफी मोटर मार्ग बंद हो गया। जिससे विभिन्न गांवों का संपर्क कई घंटों तक बंद रहा। पीएमजीएसवाई ने मार्ग खोलने का कार्य शुरू किया। स्थानीय निवासी जगदीश तिवारी, श्याम सिंह, गणेश दत्त, प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश से गल्लागांव-देवलीमाफी मोटर मार्ग पर किलोमीटर 5 के पास भारी मात्रा में मलबा आ जाने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। जिससे सैरी कनियाना,बैडाओड, डूंगरा,ढटीगांव, बसोडी,री, सिमलटुकरा,पाड़ासोंसेरा आसपास के कई गांवों की आवाजाही ठप हो गई। जिसमें ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद पीएमजीएसवाई विभाग की टीम ने जेसीबी मशीन भेजकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। वर्तमान में मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो गई है, हालांकि प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।